दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई: NBW वारंटियों की गिरफ्तारी, नशेड़ियों पर शिकंजा, अवैध शराब जब्त

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दरभंगा पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान NBW वारंटियों की गिरफ्तारी, नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध शराब की जब्ती तथा अपहृत व्यक्ति की बरामदगी सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं।

बहेड़ी थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटियों के तहत 11 आरोपियों—अनिल राम, कमलेश राम, रामचन्द्र राम, बहादुर राम, सोमन राम, रमेश राम, सुरेन्द्र राम, शिव कुमार राम, बुधन राम, उपेन्द्र राम एवं लक्ष्मी राम—को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त बहेड़ी थाना कांड संख्या-227/26 के प्राथमिकी अभियुक्त ओम विजय रौशन को भी गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

इधर, मनिगाछी थाना पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी कर नारायण सदाय, कमलेश राम, संजय शर्मा एवं राजकुमार सहनी को गिरफ्तार किया। वहीं सोनकी थाना पुलिस ने NBW वारंटियों के तहत सुशील चौपाल एवं संजय साह को दबोचा। नेहरा थाना पुलिस ने भी नशेड़ी राजीव कुमार पासवान को गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भालपट्टी थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गंगा राम मुखिया के घर से 6 लीटर देशी शराब बरामद की तथा लगभग 50 लीटर कच्चे शराब को नष्ट किया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अलीनगर थाना कांड संख्या-245/25 के तहत धारा 109 BNS एवं 8 पॉक्सो एक्ट में वांछित राजकुमार मुखिया एवं सज्जन मुखिया को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाजितपुर थाना कांड संख्या-47/26 में नामजद आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।