गायघाट में मौत की गुत्थी सुलझाने पहुंची सीआईडी ,गोलीकांड की जांच तेज
गायघाट में मौत की गुत्थी सुलझाने पहुंची सीआईडी ,गोलीकांड की जांच तेज
गायघाट में मौत की गुत्थी सुलझाने पहुंची सीआईडी ,गोलीकांड की जांच तेज
दीपक कुमार ।गायघाट
मुजफ्फरपुर में पुलिस फायरिंग कांड पर सस्पेंस गहराता जा रहा है। जगतवीर राय मौत मामले में सीआईडी की एंट्री हो चुकी है।…
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए चर्चित जगतवीर राय मौत मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में हुई पुलिस छापेमारी के दौरान हुई झड़प और उसके बाद हुई मौत की गुत्थी अब और उलझती जा रही है। इस पूरे मामले की जांच अब बिहार सीआईडी के हाथों में पहुंच चुकी है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब पास्को एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम देर रात छापेमारी करने पहुंची। बताया जाता है कि इसी दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया और मामला झड़प में बदल गया। इस हिंसक टकराव में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। इसी दौरान गोली लगने से जगतवीर राय की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम और गुस्से का माहौल फैल गया। परिजनों ने साफ आरोप लगाया कि पुलिस ने जगतवीर राय को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, जबकि पुलिस का दावा है कि भीड़ ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था और आत्मरक्षा में गोली चलाई गई।
अब सीआईडी की टीम लगातार गांव में डेरा डालकर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने हर एंगल से जांच तेज कर दी है, लेकिन सवाल वही है क्या यह पुलिस की आत्मरक्षा थी या फिर एक निर्दोष की जान लेने का मामला? जांच की रिपोर्ट ही इस सस्पेंस पर से पर्दा उठाएगी।
बिरौल में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक और मनीषा ने गाड़े सफलता के झंडे, युवाओं और युवतियों की अलग-अलग श्रेणियों में हुई दौड़ रही।
दहेज मुक्ति के संकल्प और ‘काला कानून’ के विरोध के साथ मना परशुराम प्राकट्योत्सव