मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर में हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ,दुसरे दिन आचार्य ने शुरू किया पूजा अर्चना

दस्तक 7 मिडिया,बिरौल , दरभंगा। 

बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार अंतर्गत रामनगर स्थित मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पवनपुत्र हनुमान जी की मुर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन के दुसरे दिन आचार्य कमलेश झा, उपाचार्य राजनारायण झा के अगुवाई में अध्यक्ष गणेश झा ने संकल्प लेकर पूजा अर्चना प्रारंभ किया। इसमें पंडित संगीत झा, पंडित राजिव झा, पंडित रुप नारायण झा, पंडित माधव झा तथा पंडित अंकित झा सहयोग कर रहे थे। आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह अनुष्ठान दो दिनों यानी सोमवार तक पूरी भव्यता के साथ चलेगा। नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की स्थापना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। पंडितों के अनुसार हनुमान जी की मुर्ति स्थापना पूजा से लेकर प्राण प्रतिष्ठा होने तक अष्टयाम जारी रहेगा। इसी बीच रविवार को मध्य रात्री में हनुमान जी के पहले की मुर्ति को जल में प्रवाह नहीं किया जाता है यही कारण है कि उक्त मुर्ति को पुराने मंदिर से गंगा किनारे स्थांतरित कर दिया जाएगा। इस दौरान आचार्य और पंडितों को किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए आयोजन समिति के सदस्यगण रात दिन जूटे हुए हैं। इस अनुष्ठान से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।