NBW वारंटियों की गिरफ्तारी में बहेड़ी पुलिस को सफलता, एक बालक भी निरुद्ध

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत बहेड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पहाड़ी गांव, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।

गिरफ्तार वारंटियों में अनिल राम (पिता विंदेश्वर राम), कमलेश राम (पिता जगदीश राम), रामचन्द्र राम (पिता धनराज राम), बहादुर राम (पिता स्व. दहाउर राम), सोमन राम (पिता झिंगुर राम), रमेश राम (पिता जगदीश राम), सुरेन्द्र राम (पिता गुर्जर राम), शिव कुमार राम (पिता स्व. रामदेव राम), बुधन राम (पिता झिंगुर राम), उपेन्द्र राम (पिता स्व. सत्तन राम) तथा लक्ष्मी राम (पिता स्व. भुवनेश्वर राम) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, बहेड़ी थाना कांड संख्या-227/26 के प्राथमिकी अभियुक्त ओम विजय रौशन (पिता ओम लालदेव, निवासी नौडेगा, थाना बहेड़ी) को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।