वाहन चेकिंग के दौरान सदर 2के डीएसपी घायल, संदिग्ध बाइक सवार फरार
वाहन चेकिंग के दौरान सदर 2के डीएसपी घायल, संदिग्ध बाइक सवार फरार
वाहन चेकिंग के दौरान सदर 2के डीएसपी घायल, संदिग्ध बाइक सवार फरार
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
18 अप्रैल 2026 की देर रात सुपर पेट्रोलिंग के दौरान मनकौली बाजार के पास वाहन चेकिंग अभियान के बीच एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (कमतौल) एवं सिंहवाड़ा थाना की रात्रि गश्ती टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
करीब 22:42 बजे भरवाड़ा की दिशा से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा दिए गए संकेतों को नजरअंदाज करते हुए बाइक चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की।उन्हें रोकने के प्रयास में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (कमतौल) आगे बढ़े, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर फिसलकर गिर पड़े। इस घटना में उन्हें हल्की चोटें आई हैं।फिलहाल, फरार बाइक सवारों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।