दरभंगा में एलपीजी की कमी नहीं, कल 18 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कहीं भी कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है।

रविवार को जिले में कुल 9,488 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 7,524, बेनीपुर में 682 और बिरौल अनुमंडल में 1,282 सिलेंडर शामिल हैं।प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 1,754 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें अधिकांश का निपटारा कर दिया गया है। रविवार को कंट्रोल रूम में आई 38 शिकायतों में से 20 का समाधान किया गया।

गैस की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए बताया गया कि फिलहाल एजेंसियों के गोदामों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सदर अनुमंडल में 9,741, बेनीपुर में 1,155 और बिरौल में 3,387 सिलेंडर शेष हैं।

सोमवार (20 अप्रैल) के लिए जिले में 18 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सदर अनुमंडल के लिए 11,811, बेनीपुर के लिए 1,659 और बिरौल के लिए 5,259 सिलेंडर तय किए गए हैं।जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।किसी भी समस्या की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क करने को कहा गया है।