पुष्पांजलि अर्पित कर सादगी और श्रद्धा के साथ बेंक गांव में मनाई गई परशुराम जयंती
दस्तक 7मीडिया/बिरौल
बिरौल प्रखंड के बेंक गांव में आज दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को भगवान परशुराम जयंती का पर्व श्रद्धा एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण समाज, बेंक के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
