मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला, ए एस आई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला, ए एस आई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला, एएस समेत तीन पुलिसकर्मी घायल तीन पुलिसकर्मी घायल
दस्तक 7मीडिया/अफज़ल खान
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौड़ा दलित टोला में छापेमारी के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही सतीश कुमार और महिला सिपाही शाम्भवी रानी घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी आधार पर मद्य निषेध थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची थी।
बताया जाता है कि पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया और टीम पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।