सिंहवाड़ा में जमीन के नाम पर 19 लाख की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया,सिंहवाड़ा /

सिंहवाड़ा पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 19 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में अग्यासपुर निवासी मो.अनवर को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित कटरा थाना क्षेत्र के बंदपुरा निवासी मो. शहजादा ने थाना में आवेदन देकर 6 लोगों पर ठगी का आरोप लगाते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंकित कांड के अनुसार पीड़ित के अज्ञासपुर निवासी मो. अनवर ने उन्हें मनिकौली गांव में चन्दर साहनी व उनके भाइयों की एक कट्ठा जमीन बिक्री करने को बात कही। जिसके बाद आरोपियों ने उस जमीन की कीमत 31 लाख रुपये रखी में 7 मार्च 2025 को 8 लाख रुपये एडवांस लेकर एग्रीमेंट बनाया गया। उसके बाद 13 लाख रुपये और फिर रजिस्ट्री ऑफिस में 8 लाख रुपये और ले लिए। कुल 29 लाख रुपये खरीददार से ले लिया जब पीड़ित ने दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि उक्त जमीन विवादित है और उस पर केस चल रहा है। विक्रेताओं ने विवादित होने की बात स्वीकार कर पैसे लौटाने का वादा किया। जिसके बाद उस मामले को लेकर सामाजिक पंचायती भी हुई जिसमे जमीन विक्रेता ने 10 लाख रुपये वापस किए और शेष 19 लाख रुपये 27 अप्रैल तक लौटाने का वादा किया। तय तारीख पर पैसे नहीं लौटाए गए। पैसे मांगने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की गई थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।