दरभंगा में ज्वेलरी शॉप लूटकांड का मुख्य आरोपी नीतेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
दरभंगा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पहले ही 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, वहीं अब मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वादी मनोज ठाकुर के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या 72/26 में अब तक 40-45 लाख रुपये की लूटी गई संपत्ति और मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसके खुलासे के आधार पर चोरी के जेवरात समस्तीपुर के आराध्या ज्वेलर्स से बरामद किए गए, जहां 2160 ग्राम चांदी के आभूषण मिले। इस मामले में ज्वेलरी खरीदने के आरोप में विकास कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा आरोपी के निशानदेही पर उसके घर के पास जमीन में गाड़कर रखे गए 2670 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए। इस तरह कुल 4830 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।