मुजफ्फरपुर में पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

दीपक कुमार।( क्राइम रिपोर्टर)

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, बिहार पटना द्वारा पासपोर्ट सेवाओं के अंतर्गत पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण एवं संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया।

इस सत्र में पासपोर्ट कार्यालय से आए अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सत्यापन से जुड़े अद्यतन दिशा-निर्देश, निर्धारित प्रक्रियाएं एवं समयबद्ध निष्पादन के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सत्यापन कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और त्वरितता सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को बेहतर, विश्वसनीय और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जाएं।यह पहल पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं नागरिकों के लिए सहज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।