आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई, पटना में कई ठिकानों पर चल रही हे छापेमारी।
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई, पटना में कई ठिकानों पर चल रही हे छापेमारी।
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई, पटना में कई ठिकानों पर चल रही हे छापेमारी।
दस्तक 7मीडिया/पटना
विशेष निगरानी इकाई ने बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता (यांत्रिक) राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(ख) सहपठित धारा 13(2) एवं धारा 12 के तहत कांड संख्या-15/2026 के रूप में दर्ज किया गया है।
जांच एजेंसी के अनुसार, राजीव कुमार ने अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए, एक लोक सेवक होने के बावजूद, अवैध रूप से और जानबूझकर अपनी ज्ञात वैध आय से अधिक लगभग 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उनके आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक पाई गई है, जिसे प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का मामला माना गया है।
इस मामले में विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर आज पटना में आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। जिन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, उनमें शामिल हैं—
1. आरोपी का फ्लैट संख्या-बी-202, वेस्ट ब्लॉक, सुमित चंद्रम गृह अपार्टमेंट, रामनगरी रोड, पटना।
2. फ्लैट संख्या-807, लैंडमार्क गोल्ड, खगौल रोड, दानापुर, पटना।
3. कार्यपालक अभियंता का कार्यालय (अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर), प्रोक्योरमेंट एवं क्वालिटी कंट्रोल, पंत भवन, छठी मंजिल, पटना।
निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, नकदी, आभूषण एवं अन्य संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।