वीडियो कॉल पर पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
वीडियो कॉल पर पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
वीडियो कॉल पर पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
दस्तक 7मीडिया/अफजल खान
दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के नेमात गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया।
मृतका की पहचान बिरजे सहनी की पत्नी रानी देवी (22) के रूप में हुई है। मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति के दुर्व्यवहार और आर्थिक उपेक्षा से तंग आकर रानी ने यह कदम उठाया।
मृतका के भाई पप्पू सहनी और भाभी विभा देवी ने बताया कि रानी का पति चेन्नई में काम करता है और पिछले तीन महीनों से घर नहीं आया था। उनका आरोप है कि वह खर्च के लिए पैसे भी नहीं भेजता था। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि रानी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले रानी की अपने पति से वीडियो कॉल पर बात हो रही थी, जिसमें दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान आहत होकर रानी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतका की भाभी ने यह भी आरोप लगाया कि पति घर आने पर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। उनका कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण रानी ने अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर यह कदम उठाया।
परिजनों ने मामले में पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रामनगर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक भक्ति की बहेगी बयार, कलश शोभायात्रा 18 को,
काली कमाई का किला: किशनगंज में डीएसपी-इंस्पेक्टर पर शिकंजा, लेकिन सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल? डीजीपी ईमानदार, गिनती भर आईपीएस भी ईमानदार लेकिन कई एसपी, डीआईजी भ्रष्ट??