रामनगर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक भक्ति की बहेगी बयार, कलश शोभायात्रा 18 को,
रामनगर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक भक्ति की बहेगी बयार, कलश शोभायात्रा 18 को,
रामनगर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक भक्ति की बहेगी बयार, कलश शोभायात्रा 18 को,
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
मिथिलांचल की पावन धरती पर धार्मिक उत्सवों की श्रृंखला में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सुपौल बाजार के समीप रामनगर स्थित श्री श्री 108 मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर के प्रांगन में नवनिर्मित हनुमान जी के मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है।
18 अप्रैल 2026 (शनिवार), कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात सम्पूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।
19 अप्रैल 2026 (रविवार), इस दिन अखंड अष्टयाम (कीर्तन) का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से आए कीर्तन मंडलियों द्वारा हरि नाम का संकीर्तन किया जाएगा। 20 अप्रैल 2026 (सोमवार), अनुष्ठान के अंतिम दिन हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी शाम एक भव्य भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें कलाकार प्रभु श्री राम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी के भजनों से श्रोताओं को सराबोर करेंगे। आयोजन समिति (समस्त ग्रामवासी रामनगर, सुपौल, बिरौल, दरभंगा) ने सभी भक्तजनों को इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और सुरक्षा तथा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी परिचायक है।