18 अप्रैल को ITI दरभंगा में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
18 अप्रैल को ITI दरभंगा में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
18 अप्रैल को ITI दरभंगा में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
दस्तक 7मीडिया, दरभंगा
जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। उप प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दरभंगा ने जानकारी दी है कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को आईटीआई परिसर, रामनगर, दरभंगा में विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
यह प्लेसमेंट ड्राइव पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी व्हील्स इंडिया लिमिटेड (TVS Group), नोएडा द्वारा विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इन ट्रेड्स के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
फिटर, वेल्डर, पेंटर, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर सहित अन्य संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
आकर्षक वेतन एवं सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3,000 रुपये स्किल एवं थकान भत्ता भी मिलेगा।
साथ ही कंपनी द्वारा मुफ्त आवास,प्रतिदिन तीन समय भोजन,फ्री पिकअप एवं ड्रॉप सुविधाभी प्रदान की जाएगी।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रायोजित डिप्लोमा कोर्स एवं उसके बाद बी.टेक (लेटरल एंट्री) की सुविधा भी मिलेगी। डिप्लोमा के दौरान 15,800 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों आधार कार्ड, आईटीआई मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो,अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, दरभंगा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।