मीडिया कप में ‘प्रभात खबर’ और ‘दरभंगा रेडियो’ का जलवा, डिजिटल व वेब मीडिया को दी करारी शिकस्त,एलएनएमयू स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले, शनिवार को होंगे दो बड़े मैच

दस्तक 7मीडिया, खेल संवाददाता /
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित 19वीं प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में ‘प्रभात खबर’ और ‘दरभंगा रेडियो’ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः डिजिटल मीडिया और वेब मीडिया को पराजित कर जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में डिजिटल मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम की ओर से नीरज ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि विकास ने 21 और फैजान ने 8 रन का योगदान दिया।
प्रभात खबर की ओर से गौरव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि हंसराज, शिवम्, रौशन और मुकेश ने एक-एक विकेट हासिल किया।
116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रभात खबर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रिंस ने 27, मुकेश ने 26, अनिकेत ने 20 और शिवम् ने 10 रन बनाए। डिजिटल मीडिया की ओर से विकास ने 2 और फैजान ने 1 विकेट लिया। इस तरह प्रभात खबर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में वेब मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 17.2 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। अश्विनी कुमार ने 21 और वरुण कुमार ने 18 रन बनाए।
दरभंगा रेडियो की ओर से दीपक और अभिषेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।
जवाब में दरभंगा रेडियो की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकास ने 29 और अभिषेक ने 14 रन का योगदान दिया। वेब मीडिया की ओर से सौरभ ने 3 विकेट लिए, जबकि राघव, सुमित और एम. रजा को एक-एक सफलता मिली।
शनिवार को प्रतियोगिता के तहत दो अहम मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और राष्ट्रीय सहारा के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच इंसाइड मिथिला और दैनिक भास्कर के बीच खेला जाएगा।