कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 746 ग्राम गांजाकुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 746 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 112 पुलिस की तत्परता सराहनीय के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 112 पुलिस की तत्परता सराहनीय

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा। 

कुशेश्वरस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक सफल अभियान चलाते हुए करीब 746 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई 16 अप्रैल को की गई। कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बेर चौक के पास एक व्यक्ति गांजा की खेप के साथ आने वाला है। सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष 112 के पुलिस पदाधिकारी मंटू पासवान को इसकी सूचना देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान होरिल कुमार के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना अंतर्गत मिलकी गांव का निवासी बताया जा रहा है। तलाशी लेने पर उसके पास से 746 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

चूंकि मामला मादक पदार्थों से जुड़ा था, इसलिए नियमों का पालन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान को बतौर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत रूप से जब्ती सूची बनाई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी होरिल कुमार ने इस धंधे में शामिल एक अन्य व्यक्ति के नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस अब साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की जाएगी।