बिहार में जनगणना-2027 की ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ,

खुद पंजीकरण कर मुख्यमंत्री ने पेश की मिसाल, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)

बिहार में भारत की जनगणना 2027 के तहत आज से ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए खुद सबसे पहले पंजीकरण कर एक मिसाल पेश की।

सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें, जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बन सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण की आधारशिला होती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद आवश्यक है। प्रशासन की ओर से भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने पुनः लोगों से आग्रह किया कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।