अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की बैठक, पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और लोक अदालत की सफलता पर जोर
अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की बैठक, पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और लोक अदालत की सफलता पर जोर
अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की बैठक, पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और लोक अदालत की सफलता पर जोर
दस्तक 7 मिडिया, विधि संवाददाता, बिरौल।
अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति द्वारा बिरौल क्षेत्र में निःशुल्क विधिक सेवाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं आगे की रणनीति के लिए सभी सदस्यों एवं हितधारकों के साथ बैठक की गई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिव कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर चलने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सभी विभागों को एवं प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाये। नोटिस तामीला करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जाये। उन्होंने बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के संबंध में बताते हुए कहा कि यदि किसी अपराध के पीड़ित इस योजना के तहत आच्छादित हो सकते हैं तो थाना अध्यक्ष एवं अनुसंधान कर्ता अधिकारी पीड़ित को जानकारी दें कि वह राहत एवं पुनर्वास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने नालसा की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की बात कही। पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रत्येक न्यायालय से 500 से अधिक सुलह योग्य मुकदमों में नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में समिति के प्रभारी सचिव सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार दीपक, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी प्रजीव नारायण भागेश्वर, एजीपी लक्ष्मण यादव, अधिवक्ता सदस्य उत्तम चौपाल सहित पारा विधिक स्वयंसेवक मौजूद थे।