विकास की नई राह पर बिरौल का आदर्श सुड़ी समाज सुपौल बाजार,अपना निजी श्मशान घाट होने का सपना हुआ साकार

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

किसी भी समाज की पहचान उसकी एकजुटता और जनकल्याणकारी कार्यों से होती है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिरौल प्रखंड का आदर्श सुड़ी समाज, सुपौल बाजार ने अपने विकास के संकल्प को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है।


समाज के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि यहां के प्रसिद्ध व्यापारी और समाज सेवी स्व.शिवनंदन चौधरी के पुत्र बैजू चौधरी एवं शंकर चौधरी ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए जमीन दान स्वरूप प्रदान की है। इस पुनीत कार्य से अब सुड़ी समाज का अपना निजी श्मशान घाट होने का सपना साकार हो रहा है। शुक्रवार को उक्त स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया है। मौके पर मौजूद समाज के प्रबुद्धजनों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया। श्मशान घाट के निर्माण से न केवल एक अनिवार्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि यह समाज की आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक बनेगा।
इस परियोजना का उद्देश्य समाज को जोड़ना और एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार करना है। दानवीरों के इस अतुलनीय योगदान ने पूरे सुपौल बाजार के सुड़ी समाज में उत्साह और सकारात्मकता का संचार किया है।”जब समाज के लोग निस्वार्थ भाव से आगे आते हैं, तब विकास की गति को कोई रोक नहीं सकता। यह श्मशान घाट हमारी एकजुटता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रमाण है।”
आदर्श सुड़ी समाज, सुपौल बाजार,गौरवशाली कदम। सुड़ी समाज के विकास की कड़ी में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि। बैजू चौधरी एवं शंकर चौधरी द्वारा दान की गई जमीन पर समाज के निजी श्मशान घाट हेतु मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ हो गया है।
यह सभी के लिए हर्ष और गर्व की बात है। दानवीरों के इस महान त्याग और समाज की एकजुटता को सादर नमन।