कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस की उपलब्धि :746 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बिरौल डीएसपी ने कहा, नशे के खिलाफ जारी हे लगातार अभियान 

दस्तक 7मीडिया/कुशेश्वरस्थान

 कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई हे।

गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बेर चौक के पास छापेमारी की। इस दौरान 746 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की निवासी होरिल कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता- मनोरी चौपाल) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से गांजा लेकर जा रहा था, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष की सूझबूझ और सक्रियता की अहम भूमिका रही।

मामले की जानकारी देते हुए बिरौल डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने  बताया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।