रोजाना पांच से छह घंटे की पढाई, आईआईटी में जाने का है सपना

दीपक कुमार। गायघाट 

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आयुष कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता पाया है। आयुष बताता हैं कि शुरुआत में वह रोज स्कूल के बाद तीन-चार घंटे सेल्फ स्टडी करता था, जबकि परीक्षा के नजदीक आते ही पढ़ाई का समय बढ़ाकर 5 से 6 घंटे कर दिया। उन्होंने पुराने साल के प्रश्न पत्र व टेस्ट पेपर हल कर अपनी तैयारी मजबूत की। उन्हें आईआईटी में जाना है। उनके पिता शिवजी राय एक निजी ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं और मां ममता देवी गृहिणी हैं। माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन ने अन्वी को पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की।

आयुष को 94.8 प्रतिशत अंक…परिवार में खुशी, कहा- शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग रहा

लॉर्ड महावीर स्कूल का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम में इस वर्ष आयुष कुमार ने हासिल किए 94.8 फीसदी अंक। यह सर्वाधिक अंक रहे।