यातायात प्रबंधन को लेकर दरभंगा पुलिस सख्त, कर्मियों को दिए गए विशेष निर्देश
यातायात प्रबंधन को लेकर दरभंगा पुलिस सख्त, कर्मियों को दिए गए विशेष निर्देश
यातायात प्रबंधन को लेकर दरभंगा पुलिस सख्त, कर्मियों को दिए गए विशेष निर्देश
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), थानाध्यक्ष यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने यातायात थाना में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को विस्तृत रूप से यातायात प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को बताया गया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नियमों का सख्ती से पालन करवाना आवश्यक है। इसके लिए चौक-चौराहों पर सतर्कता, वाहन जांच, जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और यातायात संकेतों के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ सौम्य एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करवाते समय नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की छवि को बेहतर बनाता है और लोगों में जागरूकता भी बढ़ाता है।
अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस पहल का उद्देश्य न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है।