गायघाट चोरनिया कांड मामले को लेकर डीजीपी से मिले राजद प्रदेश अध्यक्ष 

दीपक कुमार। गायघाट

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला अब फिर से तूल पकड़ता जा रहा है… जहां 17 मार्च 2026 की रात, चोरनिया गांव निवासी जगतवीर राय की पुलिस छापेमारी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी… और इसमें सबसे बड़ा आरोप.. खुद तत्कालीन थानाध्यक्ष राजा सिंह पर है..।इस कांड को लेकर बिहार के डीजीपी से मिले राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता समेत राजद के कई वरिष्ठ नेता और बताया कि… इस मामले में केस संख्या 71/26 दर्ज तो कर लिया गया… लेकिन कार्रवाई…? वो अब तक अधूरी ही नजर आ रही है… ।।

यही वजह है कि अब इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, बिहार ने सीधे पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।।

पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि– हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी थानाध्यक्ष पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा..?

इतना ही नहीं, पत्र में ये भी लिखा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी ली थी… इसके बावजूद प्रशासन की सुस्ती पर अब सवाल और भी तेज हो गए हैं।।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है… साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।।।