सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले का दो फरार आरोपी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार 

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले के फरार चल रहे दो आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना के लखनपुर गांव निवासी सुमन पासवान एवं सुनील सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। पुलिस को लंबे समय से दोनो की तलाश कर रही। बताते चले की सिंहवाङा थाना के राजो गांव निवासी लालबाबू यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराया था।मामले में सनहपुर बुजुर्ग निवासी कृष्णनंदन साह, योगेश कुमार, लखनपुर निवासी राकेश सहनी, सुनील सहनी,सुमन पासवान सहित आठ-दस अज्ञात को आरोपित किया था। मामले में शेष आरोपी की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।