अनुशासनिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर आयुक्त सख्त, लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश
अनुशासनिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर आयुक्त सख्त, लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश
अनुशासनिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर आयुक्त सख्त, लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
दरभंगा प्रमण्डल में लंबित अनुशासनिक मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आयुक्त स्तर पर सख्ती दिखाई गई है। आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमण्डलीय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय एवं अनुशासनिक मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जिलों में लंबित मामलों की प्रगति का आकलन कर उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा। इस दौरान प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) एवं स्थापना उप समाहर्ताओं ने अपने-अपने जिलों में लंबित और निष्पादित मामलों की जानकारी आयुक्त को दी।
समीक्षा के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर पुराने एवं लंबित अनुशासनिक मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय के उप सचिव, सीआईसी निदेशालय के उप सचिव, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।