गैस आपूर्ति पर डीएम का बड़ा बयान: “पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”
गैस आपूर्ति पर डीएम का बड़ा बयान: “पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”
गैस आपूर्ति पर डीएम का बड़ा बयान: “पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समाहरणालय में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और संतुलित है तथा सभी एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक नियमित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कमी या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को जिले में कुल 10,016 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिसमें
दरभंगा सदर अनुमंडल: 8,529
बेनीपुर अनुमंडल: 526
बिरौल अनुमंडल: 961
वहीं, एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध शेष स्टॉक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि—
सदर अनुमंडल: 6,218 सिलेंडर
बेनीपुर अनुमंडल: 669 सिलेंडर
बिरौल अनुमंडल: 2,797 सिलेंडर
इस प्रकार कुल 9,685 एलपीजी गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं।
17 अप्रैल के लिए वितरण लक्ष्य तय
जिलाधिकारी ने बताया कि अगले दिन यानी 17 अप्रैल के लिए वितरण लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है
सदर अनुमंडल: 17,727
बेनीपुर अनुमंडल: 2,313
बिरौल अनुमंडल: 5,843
उन्होंने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
कालाबाजारी पर सख्ती की चेतावनी
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
1600+ शिकायतें, अधिकांश का निवारण
जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06272-245055 की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 1600 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1400 से अधिक का समाधान कर दिया गया है।
औचक निरीक्षण जारी
प्रशासन की सक्रियता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा आज 8 गैस एजेंसियों/गोदामों और 15 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया।