शिक्षा के क्षेत्र में बिरौल का परचम, श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रियांशु राज बने दरभंगा जिले के सेकेंड टॉपर
दस्तक 7 मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में बिरौल के श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल (सुपौल बाजार) ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय के मेधावी छात्र प्रियांशु राज ने 97.8% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि वे बिरौल अनुमंडल के टॉपर और दरभंगा जिले के सेकेंड टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया है।
विद्यालय का दबदबा केवल प्रियांशु राज तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है। प्रमुख सफल छात्र-छात्राओं में शामिल हैं। जिसमें प्रियांशु राज 97.8% (जिला द्वितीय टॉपर)।
आस्था कुमारी-94.4%।
युक्ति आनंद-94.0%।
आयुष चौधरी-92.8%।
श्रेया कुमारी – 92.4%।
शिवम कुमार – 92.0%।
कात्यायनी कुमारी – 91.6%। अंक प्राप्त किया है।
प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी ने गौरव के साथ बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
19 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
38 छात्रों ने 85% से अधिक अंक हासिल किए।
60 छात्रों ने 80% से अधिक अंक पाए।
विद्यालय के सभी छात्र **60% से अधिक अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ उत्तीर्ण हुए।
