सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

दस्तक 7 मिडिया,इं.आर के जायसवाल पटना।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव द्वय नवीन कुमार एवं हितेन्द्र ठाकुर उर्फ नुनु ठाकुर, उपाध्यक्ष नन्दन कृष्ण मेहता, प्रेस कार्यालय के मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, किसानों के उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे के बीच मिठाइयां बांटकर व पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।