बाइक-ऑटो की भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
बाइक-ऑटो की भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
बाइक-ऑटो की भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
दस्तक 7 मीडिया,समस्तीपुर /अफजल खान
जिले के अंगार घाट के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान रोसेड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी भिरहा वार्ड नंबर-2 निवासी 20 वर्षीय दिलखुश कुमार (पिता- जीवछ दास) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलखुश अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से समस्तीपुर की ओर दौड़ (रनिंग अभ्यास) के लिए जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था। इसी दौरान अंगार घाट के समीप सामने से आ रहे एक ऑटो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिलखुश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई विष्णु कुमार ने आरोप लगाया कि यदि समय पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) पहुंचाया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
हादसे में घायल दो अन्य युवकों में धीरज की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे साथी नीतीश का इलाज जारी है।परिजनों के अनुसार, दिलखुश कुमार बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था और ग्रेजुएशन पार्ट-3 का छात्र था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता एक किसान हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी