पुण्यतिथि पर याद किए गए बच्चा बाबू, वकीलों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर याद किए गए बच्चा बाबू, वकीलों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर याद किए गए बच्चा बाबू, वकीलों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /विधि संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के आजीवन महासचिव रहे रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू के पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वकालतखाना भवन दरभंगा में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के पूर्व महासचिव, वरिष्ट अधिवक्ता और रोसड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामाश्रय रॉय उर्फ बच्चा बाबू की पुण्यतिथि पर वकीलों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला वार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित श्रंद्धाजली सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका पर बच्चा बाबू की समान पकड़ थी।
अधिवक्ता रमन जी चौधरी ने कहा कि नवआगंतुक वकीलों के प्रशिक्षण के लिए हमेशा बच्चा बाबू याद किये जायेंगे। अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बच्चा बाबू द्वारा वकीलों के बैठेने के लिए बनाए गए भवनों में 447 कुर्सियाँ आज भी मौजूद है।जिसका उपयोग अधिवक्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। पूर्व पी पी विनय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चा बाबू का जीवन वकीलों के लिए समर्पित रहा। अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र ने कहा की वे बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे। बच्चा बाबू रोसड़ा से दो बार विधायक रहे। उनका जन्म स्थली भिड़हा गांव में रामाश्रय स्मृति छात्र संघ पुस्तकालय विद्यमान है। वे 1951 में छात्र संघ पुस्तकालय की स्थापन किये थे। वे जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के आजीवन महासचिव पद की शोभा बढ़ाते रहे। इस मौके पर अधिवक्ता अचलेंद्र नाथ झा, विष्णु कान्त चौधरी, राजीव चन्द्र झा, संजीव कुमार, कुलदीप दीवान, संतोष कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार, हीरानंद मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, माया शंकर चौधरी, बुलन कुमार झा एवं अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अवदानों का चर्चा किया।