गायघाट में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,कुल 6 चोरी हुआ मोटरसाइकिलें बरामद

दीपक कुमार। गायघाट
थाना क्षेत्रों में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। गायघाट थाना पुलिस ने एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 6 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 युवक आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और उनके पास बड़ी संख्या में चोरी के वाहन मौजूद हैं। पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि बरामद सभी वाहन अलग-अलग कंपनियों के हैं।पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ गायघाट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने संभावना जताई है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य भी सामने आ सकते हैं और चोरी के और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।