पघारी दुष्कर्म कांड, पुलिसिया दबिश और सामाजिक दबाव के आगे झुके आरोपी, तीनों ने थाने में किया आत्मसमर्पण
पघारी दुष्कर्म कांड, पुलिसिया दबिश और सामाजिक दबाव के आगे झुके आरोपी, तीनों ने थाने में किया आत्मसमर्पण
पघारी दुष्कर्म कांड, पुलिसिया दबिश और सामाजिक दबाव के आगे झुके आरोपी, तीनों ने थाने में किया आत्मसमर्पण
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल-कुशेश्वरस्थान सीमा पर स्थित एक गांव में 12 अप्रैल की रात नाबालिग लड़की के साथ हुई शर्मनाक दुष्कर्म की घटना का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस की लगातार छापेमारी और पघारी व भदहर गांव के जनप्रतिनिधियों के बढ़ते सामाजिक दबाव के कारण, मामले के तीनों नामजद आरोपियों ने बारी-बारी से बिरौल थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले में पुलिस के लिए बढ़ती चुनौतियों के बीच स्थानीय गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पघारी और भदहर गांव के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से आरोपियों पर आत्मसमर्पण का दबाव बनाया गया, जिसके परिणाम स्वरूप तीनों आरोपी खुद थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के परिजनों ने कुल तीन लोगों को आरोपी बनाया था। जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं,जबकि एक आरोपी बालिग है, जिसकी पहचान नीतीश मुखिया के रूप में हुई हे।
एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि पुलिस की टीमें घटना से जुड़े हर सूक्ष्म साक्ष्य एकत्र कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि 12 अप्रैल की रात एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे इलाके में काफी आक्रोश था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी थी। अंततः, पुलिसिया कार्रवाई और सामाजिक हस्तक्षेप के कारण आरोपियों को कानून के सामने झुकना पड़ा।
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार”शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है– प्रभाकर तिवारी
दरभंगा, बिरौल में मोबाइल दुकान की खिड़की तोड़कर भीषण चोरी, साढ़े चार लाख से अधिक की लूट