दरभंगा, बिरौल में मोबाइल दुकान की खिड़की तोड़कर भीषण चोरी, साढ़े चार लाख से अधिक की लूट

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा। 

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल बाजार स्थित ‘आदर्श मोबाइल’ दुकान में बीती रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर और प्लाई काटकर करीब 4 लाख 81 हजार रुपये मूल्य के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर एस आई शशि भुषण रजक और एएसआई नितीश दूवे घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। और डॉग स्क्वाड की टीम आने तक दुकान के अंदर जाने पर रोक लगा दी। इसी क्रम में पुलिस जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद डॉग स्क्वाड की टीम स्टेशन रोड तक पहुंची।

दुकान के मालिक अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, घटना 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:56 बजे की है। चोरों ने संगठित होकर दुकान की छत के रास्ते प्रवेश किया। उन्होंने खिड़की तोड़ी और अंदर लगे प्लाई को काटकर दुकान के पिछले कमरे में दाखिल हुए।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान से निम्नलिखित सामानों की चोरी की है।जिसमें11 नए स्मार्टफोन जिनकी कीमत लगभग 2,86,000 रुपये बताई जा रही है। मोबाइल एक्सेसरीज करीब 30,000 रुपये मूल्य का सामान। नकद राशि गल्ले में रखे 1,65,000 रुपए चोरी कर ले गए।

चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में अज्ञात चोरों के गिरोह को चोरी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित अरविंद कुमार मिश्रा ने बिरौल थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की जाए। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में पुलिस जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद डॉग स्क्वाड की टीम स्टेशन रोड तक पहुंची। लेकिन अधिक गर्मी के कारण टीम आगे कार्य नहीं कर पायी।