संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार”शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है– प्रभाकर तिवारी
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार”शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है– प्रभाकर तिवारी
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार”शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है– प्रभाकर तिवारी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान और शिक्षा के महत्व पर प्रबुद्ध वक्ताओं का संबोधन रहा। कैलाश चौपाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, जिला कमेटी के सदस्य बद्री चौपाल,से.नि. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय देव कन्हैया,प्रखंड सचिव रामजतन पासवान, डॉ शशि भुषण महतो और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान पूरा भवन “बाबासाहेब अमर रहें” के नारों से गुंजायमान रहा। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बाबासाहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के दम पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं को संदेश देते हुए कहा, शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है जिससे गरीबी और सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। हर व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर ध्यान दें, क्योंकि शिक्षित समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।इससे पहले प्रो.राम शेख पंडित, प्रो.राजकुमार प्रसाद,डॉ. राजश्री मैडम,संजय देव कन्हैया, अनु.कल्याण पदा. राजीव कुमार,जिला कमेटी सदस्य बद्री चौपाल और प्रखंड सचिव रामजतन पासवान ने कहा कि डॉ.आंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं बल्कि पूरे मानवता के मार्गदर्शक थे। उन्होंने सामाजिक समानता और न्याय के लिए जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। कई वक्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। हाल ही में घोषित हुए मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए ताकि वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। मौके पर मुखिया संजय पासवान,शिक्षक मो.नासिर,संजय महतो,मो.असलम,पूर्व प्रमुख गणेश पासवान,डॉ शशि भुषण महतो,अधिवक्ता रामचन्द्र यादव, मंच संचालन राजेश कुमार ने किया।