दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई: तीन थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 202/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल महासेठ (पिता स्वर्गीय कपिलदेव महासेठ), निवासी पंडासराय, थाना लहेरियासराय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लहेरियासराय थाना की टीम द्वारा की गई।

वहीं, वाजितपुर थाना कांड संख्या 39/26 (डीजे संचालक हत्याकांड) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त नवीन लालदेव (पिता विनोद लालदेव), निवासी ग्राम जातुका, थाना वाजितपुर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वाजितपुर थाना पुलिस द्वारा की गई।

इसके अलावा, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत अलीनगर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई। पुलिस ने मोहम्मद शमीम (पिता मोहम्मद सलीम) एवं मोहम्मद सलीम (पिता स्वर्गीय मेहंदी), दोनों निवासी ग्राम लीलपुर, थाना अलीनगर को विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।