नशीली टेबलेट का बिक्री धड़ल्ले से जारी ,दो गिरफ्तार ,1832टेबलेट बरामद।
नशीली टेबलेट का बिक्री धड़ल्ले से जारी ,दो गिरफ्तार ,1832टेबलेट बरामद।
दरभंगा /
कोतवाली ओपी की पुलिस ने दो नशीली दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जो इसी ओपी क्षेत्र के नाग मंदिर के पास का रहने वाला है। इसके पास से 1832गोली पुलिस ने बरामद किया हैं। पकड़े गए नशा कारोबारी मुकेश कुमार राय एवं खान चौक का रहने वाला सुशील कुमार राय बताया जाता है।
प्रभारी ओपी प्रभारी राज किशोर राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों कारोबारी भारी मात्रा में नशीली दवा लेकर कारोबार के लिए कारोबारी को देने जा रहा हैं। पुलिस ने छापामारी कर दोनों के पास से 1832 टेबलेट की दवा बरामद किया है। जिसमें 14 प्रतिबंधित कफ सीरप भी जप्त की गई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।