समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के पूसा थाने के मोरसंड स्कूल के पास रविवार रात ऑटो की टक्कर से जख्मी हुए अधेड़ की मौत सोमवार को हो गई। मृतक मोड़सनड निवासी  स्व. राम अवध लाल के पुत्र उमेश राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पूसा थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन बैजू राय ने बताया कि उमेश को सुबह शाम टहलने की आदत है। वह रविवार देर शाम घर के पास सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान पूसा की ओर से आ रही एक ऑटो दूसरे ऑटो से ओवर टेक करने की कोशिश की। इस दौरान उमेश ऑटो की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती। सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया