दरभंगा/

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। दूसरी शादी करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वार्ड नंबर 3 के रहने वाले लक्ष्मी साह के पुत्र रामबाबू साह की शादी कई वर्ष पहले हो चुकी थी। दूसरी शादी करने के दौरान लड़की वाले को बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। वर्ष 2019 में ज्योति थाना क्षेत्र के चक इलाहाबाद गांव की रहने वाली आरती कुमारी से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद से दूसरी पत्नी को गांव में वह नहीं रखता था । दूसरी पत्नी के दबाव के कारण जब वह गांव लेकर पहुंचा तो पता चला कि रामबाबू साह पहले से शादीशुदा था। दूसरी पत्नी ने महिला थाना में झूठ बोलकर दुसरी शादी करने को लेकर मामला दर्ज करवाया। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद दरोगा ब्रजेश कुमार पांडेय को जांच की जिम्मेवारी दी गई। जांच के बाद पता चला कि रामबाबू साह पहले से शादीशुदा था‌।

पहली पत्नी के रहते हुए झूठ बोलकर दूसरी लड़की से शादी की है। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि दूसरी शादी करने के आरोप में पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।