ऑक्सफोर्ड में इंजीनियर रंजना कुमारी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन; ‘देश रत्न’ से सम्मानित लखनऊ की बेटी ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
दस्तक 7 मिडिया, ई.आर के जायसवाल।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ओ’रेली थिएटर में भारत का गौरव उस समय चरम पर पहुंच गया, जब लखनऊ की इंजीनियर रंजना कुमारी ने 16वें वर्ल्ड लीडर्स समिट को संबोधित किया। लंदन एवं ऑक्सफोर्ड के मेयर, हाउस ऑफ कॉमन्स एवं हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों तथा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रंजना कुमारी ने “ट्रिनिटी पावर” के माध्यम से भविष्य का एक सशक्त ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया। एचएएल (HAL) में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत रंजना कुमारी एक कुशल तकनीकी विशेषज्ञ होने के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण पुस्तकों की लेखिका भी हैं। उनकी पुस्तक ‘वर्चुअल वाइपर्स साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाती है, जबकि ‘एनर्जी अल्केमी’ मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित है।

