यूनेस्को क्लब दरभंगा की वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन,बिनोद कुमार पंसारी पुनः अध्यक्ष, प्रो. मधु रंजन प्रसाद बने प्रधान सचिव
दस्तक 7मीडिया/अफजल खान
यूनेस्को क्लब दरभंगा की वार्षिक आम सभा की बैठक रेडियो स्टेशन रोड स्थित महाराजा होटल में क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
