डीएम के निर्देश पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारी बैठक आयोजित
डीएम के निर्देश पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारी बैठक आयोजित
डीएम के निर्देश पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की तैयारी बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
– दरभंगा जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसमें नामांकन, मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही दिन संपन्न की जाएगी।निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में निम्न बिंदुओं की जानकारी दी गई
प्रत्येक रिक्त पद के लिए एक साथ अलग-अलग निर्वाचन कराया जाएगा।
प्रत्येक वार्ड पार्षद केवल एक ही रिक्ति के विरुद्ध नामांकन कर सकेंगे।
एक से अधिक नामांकन की स्थिति में न्यूनतम क्रमांक वाली मतपेटिका में किया गया नामांकन ही वैध माना जाएगा।
नामांकन के तुरंत बाद प्रत्येक रिक्ति हेतु हिन्दी (देवनागरी लिपि) में वर्णानुक्रम के आधार पर मतपत्र तैयार किया जाएगा।
मतदान गुप्त रूप से क्रमांकित मतपेटिकाओं में कराया जाएगा।• मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर अधिकतम मत प्राप्त उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-24 के तहत निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। पूरी प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से बिना किसी विराम के संचालित होगी।
संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा सभी अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाएगा।
विभिन्न नगर निकायों में निर्वाचन संपन्न कराने हेतु निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी अभिलेख सीलबंद कर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करें।निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी अधिकारी/सदस्य को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर एवं बिरौल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।