संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
दस्तक 7मीडिया/अफजल खान
जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुधांशु कुमार (30 वर्ष), पिता बाल गोविंद तिवारी, निवासी हरपुर लदेर, थाना सिमरी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सुधांशु कुमार दिल्ली में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। 17 अप्रैल को शादी तय थी।
बताया जाता है कि बीती रात करीब 10 बजे सुधांशु कुमार मोटरसाइकिल से भूसा लाने के लिए अरई चौक की ओर निकले थे। वह घर से अकेले ही गए थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।
आज सुबह स्थानीय लोगों ने उनकी लाश सिमरी थाना क्षेत्र के हरपुर-ससरवारा पथ पर सरवाड़ा मोड़ के पास एक गड्ढे में पड़ी देखी और इसकी सूचना परिजनों को दी।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि सुधांशु कुमार की हत्या की गई है।
मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी उनके चचेरे भाई मनीष कुमार तिवारी ने दी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।