समस्तीपुर

समस्तीपुर शहर के गणेश चौक के पास एक होटल में काम करने वाले युवक की सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के वारिसनगर थाने के पूरनाही गांव के रामनाथ महतो के बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया हैं।

मृतक के पिता रामनाथ ने घटना के संबंध मे बताया कि सोमवार सुबह वह स्टेशन से उतरकर ऑटो पकड़ने के लिए मगरदही घाट की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान गणेश चौक पर देखा कि कुछ लोग एक युवक को ऑटों में लोड कर रहे हैं। इन्हें देखकर लोगों ने मदद करने को कहा। जब वह नजदीक पहुंचे तो अपने पुत्र चंदन को बेहोश देखा, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया,उसे गंभीर स्थिति में दरभंगा रेफर कर दिया गया। चंदन को लेकर जब दरभंगा जा रहे थे, इसी बीच कल्याणपुर के पास उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर वह वापस सदर अस्पताल लौट आए। युवक की मौत कैसे हुई है अबतक यह स्पष्ट नहीं हुआ हैं।