घर से निकली नाबालिक प्रेमिका का प्रेमी के घर फांसी के फंदे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।

दस्तक 7 मिडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान स्थानीय बाजार के सम्राट चौक के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब मो.साबिर के घर फांसी के फंदे से एक नाबालिक लड़की सपना कुमारी देखी गई। यह खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद साबिर के घर के पास भीड़ इक्कठा होने लगा। सपना को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संकीरना निवासी अमरजीत पासवान की लगभग 14 वर्षीय पुत्री सपना को सम्राट चौक के मो.साबिर के लगभग 15 वर्षीय पुत्र मो.उजाला ने 13 जनवरी 2026 को घर से भागा कर शादी कर ली थी। जिसके बाद सपना के परिजनों ने उसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की थी। लेकिन 3 महीने बीते भी नहीं की सपना अपने ही ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली।
स्थानीय लोग बताते है कि जैसे ही घटना की खबर परिजनों को मिली वे लोग वहां पहुंचे इसी दौरान मृतक सपना के मौसा को उजाला ने चाकू से जानलेवा हमला किया जिसमें अरविंद पासवान बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के अलावा कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफ एस एल टीम के रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस कुछ महत्वपूर्ण विंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। दुसरी ओर एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।