दरभंगा में नशेड़ियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

दरभंगा जिले में नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत लहेरियासराय थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नाजीर (45) पिता मोहम्मद दाऊद, निवासी पंडासराय; बमबम कुमार यादव (32) पिता गरीब यादव, निवासी बेलॉन थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर; मोहम्मद जाकिर (48) पिता मोहम्मद मोती, निवासी तारालाही थाना बहादुरपुर; दिनेश सहनी (55) पिता बुदु सहनी, निवासी भूअंडा; विनोद शर्मा (30) पिता सुटू शर्मा, निवासी दारुभट्टी चौक तथा लालन राम (45) पिता स्वर्गीय चरित्र राम, निवासी सराय सतार खां शामिल हैं।सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।