समस्तीपुर जिले मे डूबने से हुई तीन की मौत ,इलाके मे मातमी सन्नाटा।
समस्तीपुर जिले मे डूबने से हुई तीन की मौत ,इलाके मे मातमी सन्नाटा।
समस्तीपुर
समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी में गंगा नदी के सरारी घाट पर सोमवार शाम अंतिम संस्कार में पहुंचे तीन युवकों की मौत डूबकर हो गई।इस घटना के बाद इलाके मे मातमी सन्नाटा पसर गया।
हलई ओपी के मरीचा गांव में हुई एक मौत के बाद सभी युवक शव के अंतिम संस्कार मे सरारी घाट पहुंचे थे। युवक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी विनोद ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार, शंकर दास के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और सुरेंद्र दास के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बचाव राहत कार्य में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि हलई ओपी के मरीचा गांव के जवाहर महतो (70) वर्ष की आज मौत हो गई थी, इस कारण गांव के लोग जवाहर के शव का अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट ले गए थे। बताया गया है कि अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग सरारी घाट हनुमान मंदिर के पास स्नान करने लगे। इसी दौरान विकास डूबने लगा। यह देख गुड्ड और शनि उसे बचाने के लिए बढ़े, लेकिन तीनों नदी के धारा में फंसकर बहने लगे। देखते ही देखते ही देखते तीनों नदी की तेज धारा में बह गए।