दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब, हथियार बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई मामलों में सफलता हासिल की है।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हरियाथा में छापेमारी की। इस दौरान कुल 39 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने का संदेश दिया गया है।

वहीं, ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुम हुए 03 मोबाइल फोन को बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

इसके अतिरिक्त, जाले थाना कांड संख्या-158/25, धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त सुमित कुमार (पिता: अवध किशोर साह, निवासी: नगरडीह, थाना जाले, जिला दरभंगा) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी कड़ी में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी थाना पुलिस ने 11 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बुढ़िया सुखरासी में छापेमारी की। इस दौरान तीन अभियुक्तों—

 1. भगवानदेव राय

 2. महेश राय

 3. मुरारी कुमार

(सभी निवासी ग्राम गोलमा, थाना तिलकेश्वर, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 02 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया।