बिहार के यातायात पुलिस की मानवता की मिसाल, खचाखच भरी सड़कों के बीच निकाला एम्बुलेंस, एक जीवन की बचाई जान बिहार के यातायात पुलिस की मानवता की मिसाल, खचाखच भरी सड़कों के बीच निकाला एम्बुलेंस, एक जीवन की बचाई जान दस्तक 7मीडिया/पटना जाम में फंसी एक गंभीर मरीज से भरी एम्बुलेंस के लिए पटना यातायात पुलिस ने इंसानियत की शानदार मिसाल पेश की। अनिसाबाद चौक पर भारी जाम के बीच जब एम्बुलेंस फंस गई, तब वहां तैनात यातायात पुलिस के पदाधिकारी और जवान बिना अपनी परवाह किए तुरंत एक्शन में आ गए। उन्होंने गाड़ियों के बीच जाकर खुद रास्ता बनाना शुरू किया और अपनी सूझबूझ व कड़ी मेहनत से कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ कर दिया। नतीजा :एम्बुलेंस समय पर अस्पताल के लिए रवाना हो सकी और एक अनमोल जीवन बचाने की उम्मीद कायम रही।