सिमरी थाना के मनिहास में चाकू गोदकर टेलर मास्टर की हत्या 

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

 सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गाव में शनिवार की देर शाम बदमाशों में टेलर मास्टर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान मनिहास गांव निवासी जहांगीर आलम (27) के रूप में की गई है। वही बीचबचाव करने आए मृतक के भाई फरमूद आलम और चचेरे भाई दस्तगीर आलम भी चाकूबाजी की घटना में घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने घटना में शामिल बस्तवाड़ा निवासी मो.आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस में लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों ने बताया की एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी वो कपड़े सिलकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था शनिवार को किसी बात को लेकर दिन में विवाद हुआ था शाम होते ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश पड़ोस के बसतवाड़ा गांव से जहांगीर आलम के घर पहुंच गए। हमलावरों के पास हॉकी स्टिक, डंडे और बांस थे। विरोध करने पर जहांगीर आलम को चाकू से गोद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर दिन दहाड़े हुए इस चाकूबाजी को वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है घटना के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है जल्द हो घटना का खुलासा किया जाएगा